फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Crime: शादी का झांसा देकर युवक ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी प्रदीप निषाद शादी का झांसा देकर महराजगंज जनपद के फरेंदा अपनी बुआ के घर ले गया। वहां जबरदस्ती तमंचा दिखाकर दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी दस दिनों तक अपनी बुआ के घर लेकर रहा। उसके बाद अपने घर लेकर आया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलरिहा के करमहां बुजुर्ग निवासी प्रदीप निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र की युवती की बड़ी बहन का विवाह गुलरिहा क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग गांव में हुआ था। बड़ी बहन के घर रहने के दौरान पड़ोस के एक युवती से मुलाकात हुई।

इसे भी पढ़ें: होटल में युवकों ने खाया मटन, रुपये मांगने पर मालिक को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, आरोपी प्रदीप निषाद शादी का झांसा देकर महराजगंज जनपद के फरेंदा अपनी बुआ के घर ले गया। वहां जबरदस्ती तमंचा दिखाकर दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी दस दिनों तक अपनी बुआ के घर लेकर रहा। उसके बाद अपने घर लेकर आया। जब पीड़िता शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो उसकी रिश्तेदार ने मोबाइल छीन लिया था।

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें