सरहरी। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण का आरोपी उसके भाई को फोन कर जानमाल की धमकी दे रहा है। अपहृत किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कैंपियरगंज क्षेत्र का युवक शुक्रवार की दोपहर उसकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले गया। अब वह उसके बेटे के मोबाइल पर फोन करके धमकी दे रहा है। पुलिस इस मामले में कैंपियरगंज क्षेत्र के बजहां निवासी अमरनाथ के खिलाफ अपहरण, जानमाल की धमकी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद