फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट क्षेत्र के बसंतपुर में रविवार को युवक ने किया था हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने युवती पर जानलेवा हमले के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के अखोप निवासी संतोष तिवारी के रूप में हुई। गोरखपुर में वह मदरसा चौक पर रहता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजघाट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि युवक से उसकी पुरानी दोस्ती थी। वह मारपीट करने लगा तो रामगढ़ताल थाने में समझौता हुआ था कि अब वह मेरे रास्ते में नहीं आएगा। आरोप है कि घंटाघर से आते समय बसंतपुर के पास संतोष ने युवती को रोक लिया और गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसके चेहरे और सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें