फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान झंगहा थाना क्षेत्र के कैथवलिया निवासी सुजीत साहनी (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह के मुताबिक, किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। इसी दौरान सोमवार को सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें