उरुवा में बाइक चोर गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस
उरूवा बाजार। उरूवा थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रघुपूर गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ फल्लर (40) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद