फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छपरा से दिल्ली के लिए पांच जुलाई को चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 05071 छपरा-दिल्ली (वाया गोरखपुर) ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन का निर्णय लिया है। एकल यात्रा के रूप में पांच जुलाई को यह विशेष ट्रेन छपरा से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और एकमा, सीवान, थावे, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और गोरखपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए आगे बढ़ेगी। गोरखपुर से ट्रेन शाम 7:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, इस विशेष गाड़ी में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें