फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकायन पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों ने कार में मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त

Sun, 03 Sep 2023 09:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में नौकायन के पास फिर से स्टंट करने का मामला सामने आया है। एक लड़की और दो किशोर बाइक से स्टंट कर रहे थे। उनकी बाइक की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्टंट करने वाले हेलमेट भी नहीं लगाए थे, ऐसे में हादसे में उनकी जान भी जा सकती थी। पीड़ित शशिकांत जायसवाल ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 26 अगस्त को नौकायन चौकी पर तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई थी। बाद में थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, न्यू विवेकपुरम कॉलोनी शशिकांत ने तहरीर में लिखा है कि 26 अगस्त को मैं अपनी कार से चालक के साथ घर से निकला था। नौकायन के पास सड़क पर एक लड़की और दो नाबालिग लड़के स्टंट कर रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था। अचानक उनकी बाइक, कार से टकरा गई। वह तो बच गए, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस को सूचना देने पर बाइक पकड़ी गई, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित का कहना है कि रोड पर जिस तरह से स्टंट किया जा रहा था, बड़ा हादसा हो सकता था। नौकायन चौकी पर केस दर्ज न होने के बाद शशिकांत ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार को केस दर्ज किया और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें