फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे में किशोर की फटी आंत, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डंपर की चपेट में आए 15 वर्षीय अनंत पांडेय की आंत चार जगह से फट गई थी। पेट के कई अन्य अंदरूनी अंग बाहर आ गए थे। उसे गंभीर हालत में मंगलवार की सुबह 8:15 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। उसे बचाने के लिए डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे तक अथक प्रयास किया। डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन मरीज की हालत बेहद गंभीर है। उसे 72 घंटे के लिए आईसीयू में रखा गया है। उम्मीद है कि मरीज जल्द स्वस्थ हो जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया निवासी संजीव पांडेय के 15 वर्षीय पुत्र अनंत पांडेय मंगलवार की सुबह डंपर ने कुचल दिया था। वहां के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। सुबह 8:15 बजे अनंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉ. अभिषेक जीना ने बताया कि मरणासन्न हालत में आए किशोर की आंत चार जगहों से फट गई थी। बाईं किडनी के पास यूरेनर भी दो हिस्सों में लटक रहा था। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता जा रहा था।
मरीज को तत्काल सर्जरी की जरूरत थी। आईसीयू वार्ड में भर्ती कराते हुए उनके नेतृत्व में डॉ. राहुल सरीन, डॉ. प्रभात, डॉ. नरेंद्र व डॉ. सौरभ के अलावा वंदना व सीमा ने ऑपरेशन किया गया। सर्जरी दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक चली। ऑपरेशन सफल होने के बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी हालत अभी गंभीर लेकिन पहले से बेहतर है। डॉ. अभिषेक ने बताया कि यह बेहद जटिल सर्जरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें