फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल
विज्ञापन

विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम पांच बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से रोडवेज बस टकरा गई गई। हादसा ट्रक के आगे आए जानवर को बचाने के लिए ब्रेक पर हुआ। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की कमलावती (30) पत्नी दिनेश चौधरी, नवनीत चौधरी (20) पुत्र रमाकांत, मुरादाबाद जनपद के राजेंद्र राव (35) पुत्र कमला प्रसाद, अलीगढ़ के राशिद पुत्र असगर के रूप में हुई। दो अन्य यात्रियों को भी चोटें लगीं। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष जायसवाल ने घायलों को एनएचआई व 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें