हादसे में दो वर्ष के बालक की मौत
नौतनवां। थाना क्षेत्र के परसौनी कला टोला पिपरहिया में बुधवार को एक गैस एजेंसी के वाहन की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के परसौनी टोला पिपरहिया में एक गैस एजेंसी का वाहन गांव में सिलेंडर लेकर आया था। इस दौरान गांव के दिलीप का दो वर्षीय बेटा पूरब वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाबा सूरज की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने दी। संवाद