कार ने बाइक सवार राजगीर को पीछे में लिया चपेट में, दायां पैर कटा
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। हाईवे पर परशुरामपुर थानाक्षेत्र के केशवपुर के पास शनिवार दोपहर 30 वर्षीय बब्लू पुत्र विदेशी निवासी लकड़ी पांडेय को बस्ती की तरफ से आ रही कार ने पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में राजगीर वाहन सहित कुछ दूर तक सड़क पर घिसटते चला गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उठाया और घाघौवा पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल अयोध्या भेजा। यहां बब्लू का दायां पैर कट जाने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पर पहुंच गए। कार चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। हादसे के वक्त इस्माइलपुर (गोंडा) मजदूरी करने जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था।