फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी..बिजली निगम ने दर्ज कराया केस

Sun, 23 Jun 2024 08:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम की टीम ने शनिवार को खोराबार उपकेंद्र से जुड़े सैनिक नगर जंगल सिकरी कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक उपभोक्ता के घर में चोरी से एसी चलते पाया गया। टीम ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही चार उपभोक्ता क्षमता से अधिक बिजली उपयोग करते मिले। विभाग ने उनके कनेक्शनों की क्षमता वृद्धि करवाई।
विज्ञापन

एसडीओ अच्छे लाल पटेल के नेतृत्व में जेई अजय कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सैनिक नगर जंगल सिकरी कॉलोनी में शनिवार करीब 12 बजे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक उपभोक्ता चोरी से एसी चलाते पाया गया। टीम ने तत्काल बिजली चोरी के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें