फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभाविप के 'स्वयंसिद्ध' से मिलेगा रचनात्मकता और प्रतिभा का मंच

Sun, 18 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
एबीवीपी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मनाए जा रहे युवा पखवाड़ा के तहत 'स्वयंसिद्ध' कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में चित्रकला एवं मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। इससे छात्रों की रचनात्मकता को मंच मिला।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि अभाविप महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि ‘स्वयंसिद्ध’ कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को सशक्त मंच प्रदान करता है। राष्ट्रीय कला मंच संयोजक आराध्या श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रत्येक विद्यार्थी को उसके भीतर निहित प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निरंतर निखारने और अपनी कला को सम्मानित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

इस अवसर पर प्राची त्रिपाठी, हर्षित मालवीय, प्रशांत त्रिपाठी, दिव्यांश चौधरी, आयुष दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें