फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एबीवीपी ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला छात्रसंघ चौराहे पर फूंका। अभाविप के प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि एसआरएमयू, बाराबंकी में छात्रों से लूट व विधि विरुद्ध किए जा रहे कार्यों के विरोध में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस और बाहरी असामाजिक तत्वों की मदद से उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया। निर्दोष छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। मामले में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की तरफ से एबीवीपी छात्रों को ''''''''गुंडा'''''''' कहना और लाठीचार्ज को सही ठहराना निंदनीय है। मंत्री राजभर के बयान के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ओमप्रकाश राजभर माफी नहीं मांगते तब तक उनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्रों ने एसडीएम सदर को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महानगर मंत्री अभिषेक मौर्या, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, सौम्या गुप्ता, संपदा द्विवेदी, अर्पित कसौधन, निखिल गुप्ता, किशन मिश्र, दीपांशु, बृजकिशोर, हर्षित मालवीय व शुभम गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें