फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से गिरफ्तारी: UPTET में फर्जी आधार कार्ड के साथ परीक्षा देने पहुंचा था, अभ्यर्थी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

देव प्रकाश वर्मा परीक्षा की सुबह 10 से 12:30 बजे की पाली में शामिल होने पहुंचा था। प्रवेश से पहले उसकी ऑनलाइन केवाईसी जांच की गई जिसमें आधार कार्ड के विवरण में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत आधार कार्ड पर नाम देव प्रकाश वर्मा दर्ज था जबकि आधार कार्ड संख्या सरकारी रिकॉर्ड में विकास वर्मा के नाम से पंजीकृत थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज, चरगांवा परीक्षा केंद्र पर शनिवार सुबह आयोजित यूपीटीईटी के दौरान फर्जी आधार कार्ड के साथ पहुंचे एक अभ्यर्थी को केवाईसी जांच में पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर शाहपुर थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के धोसड़े मिश्र, परसा उदयकर निवासी देव प्रकाश वर्मा परीक्षा की सुबह 10 से 12:30 बजे की पाली में शामिल होने पहुंचा था। प्रवेश से पहले उसकी ऑनलाइन केवाईसी जांच की गई जिसमें आधार कार्ड के विवरण में गड़बड़ी सामने आई।

जांच में पाया गया कि प्रस्तुत आधार कार्ड पर नाम देव प्रकाश वर्मा दर्ज था जबकि आधार कार्ड संख्या सरकारी रिकॉर्ड में विकास वर्मा के नाम से पंजीकृत थी। फोटो भी मेल नहीं खा रहा था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मूल आधार कार्ड के विवरण में छेड़छाड़ कर नाम बदलकर देव प्रकाश वर्मा किया गया था। मिसमैच सामने आने पर अभ्यर्थी को मौके पर ही रोक लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें