फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर गेट पर युवक ने किया हंगामा, PAC जवान से हाथापाई-पासपोर्ट हो गया था निरस्त

Mon, 16 Feb 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

रात लगभग 8:30 बजे वह मंदिर के दक्षिणी गेट पर पहुंचा। पहले वहां पर सुरक्षाकर्मियों से उसकी बहस हुई। उसके पास कोई हथियार या अन्य वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद उसे प्रवेश दे दिया गया।आगे बढ़ने पर पीएसी के जवान ने रोक लिया। वह पीएसी जवान से अंदर जाने की अनुमति मांग रहा था लेकिन कार्यालय बंद होने की जानकारी दिए जाने पर वह भड़क गया। इसके बाद वह एक पीएसी जवान से उलझ गया और उससे हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी से बदतमीजी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर में रविवार की रात बलिया जिले के एक युवक ने गेट पर हंगामा किया। वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इसके बाद एक पीएसी जवान से हाथापाई भी की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर गोरखनाथ थाने भेज दिया। मामला पासपोर्ट के निरस्तीकरण से जुड़ा है। इसे देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


आरोपी युवक की पहचान बलिया जिले के थाना नगरा के चंद्रवार दुगौली निवासी राधेश्याम राजभर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में दर्ज एफआईआर के कारण पासपोर्ट आवेदन निरस्त हो गया था। इस संबंध में वह प्रार्थना पत्र लेकर गोरखनाथ मंदिर आया था।

रात लगभग 8:30 बजे वह मंदिर के दक्षिणी गेट पर पहुंचा। पहले वहां पर सुरक्षाकर्मियों से उसकी बहस हुई। उसके पास कोई हथियार या अन्य वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद उसे प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन


आगे बढ़ने पर पीएसी के जवान ने रोक लिया। वह पीएसी जवान से अंदर जाने की अनुमति मांग रहा था लेकिन कार्यालय बंद होने की जानकारी दिए जाने पर वह भड़क गया। इसके बाद वह एक पीएसी जवान से उलझ गया और उससे हाथापाई शुरू कर दी। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आबकारी एक्ट के एक केस के कारण उसका पासपोर्ट आवेदन निरस्त हुआ था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि राधेश्याम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है।

असलहा छीनने की सूचना निकली अफवाह
पीएसी जवान से युवक की हाथापाई के बाद असलहा छीनने की सूचना से हड़कंप की स्थिति बन गई। इस संबंध में एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि असलहा छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। युवक ने केवल बदसलूकी और धक्का-मुक्की की थी। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य है। आरोपी युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें