फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गृह प्रवेश में शामिल होने आए युवक से मारपीट, नकदी और मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र में गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने आए एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गठूआखोर गांव निवासी अनिल शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गीडा थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में एक परिचित के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम में भोजन करने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह बनगांवा के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावर उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद घायल युवक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामला मारपीट और लूट से जुड़ा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें