फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से युवक खेत में सोने गया, सोते समय डंपर ने कुचला- मौत

Tue, 29 Apr 2025 10:34 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सोमवार देर रात शहर के चिलुआताल क्षेत्र में एक हादसा हो गया। घर से खेत में सोने गए युवक को डंपर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है खनन में डंपर का प्रयोग होता था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
डंपर से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल इलाके के बैजनाथपुर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे खेत में सोए युवक पर डंपर चढ़ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के भपसा गांव निवासी रमेश यादव (28) के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बैजनाथपुर में खनन का काम चल रहा था। जहां रमेश की भी गाड़ी लगी थी। देर रात होने की वजह से रमेश को नींद लग गई और वहीं खेत में ही सो गया। बताया जा रहा है कि रमेश के पटीदार की भी डंपर खनन में लगी थी। जिससे कुचलकर रमेश की मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर डंपर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें