फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में सोमवार शाम एक युवक को शराब के लिए 100 रुपये देने से इनकार करने पर गांव के कुछ मनबढ़ों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। घटना में युवक घायल हो गया। पीड़ित शहजादे (28) निवासी मझौरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शाम करीब पांच बजे सब्जी लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उससे शराब के लिए 100 रुपये मांगने लगे। जब मना किया, तो आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायल शहजादे ने थाने के जनसुनवाई दिवस में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कर स्थिति का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें