फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में विपिन (20) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे तीनों लोग फोरलेन पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के अमवा निवासी विपिन अपनी चाची शशिकला और गांव के युवक अरुण के साथ महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार शाम तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर पेट्रोल पंप के आगे फोरलेन पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें