सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बंजारी माता मंदिर के पास एक माह पहले सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी मुंडेरा बाजार, चौरीचौरा में भर्ती कराया गया। बाइक सवार शिवम मौर्या पिपरामन्नी और राहुल भारती गंभीर रूप से घायल हुए थे। राहुल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। हादसे के दिन से ही राहुल भारती का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान राहुल भारती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संवाद