फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रगति लॉन से बैग में रखा जेवर और नकदी लेकर भागा युवक, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

Sun, 23 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

समारोह के बीच जब बैग गायब मिला तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें युवक बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। सौरभ श्रीवास्तव ने रात में ही गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के प्रगति लॉन में शुक्रवार रात तिलक समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बैग चोरी हो गया। बैग में लाखों के गहने और डेढ़ लाख रुपये थे। सीसीटीवी में एक युवक की करतूत सामने आई है। भीड़ का फायदा उठाकर स्टेज से वह बैग लेकर भाग गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चित्रगुप्त नगर, वृंदावन कॉलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव के भाई शिशिर श्रीवास्तव का तिलक समारोह शुक्रवार रात प्रगति लॉन में था। रस्मों के दौरान लड़की पक्ष की ओर से दिए गए गहने और नकदी एक बैग में रखकर स्टेज पर ही सुरक्षित रखा गया था। इसी बीच भीड़ में घुल मिलकर एक अज्ञात युवक चुपचाप बैग उठाकर धीरे से भाग गया।

समारोह के बीच जब बैग गायब मिला तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें युवक बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। सौरभ श्रीवास्तव ने रात में ही गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अनुसार, बैग में लाखों के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये थे। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें