फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सजावट के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
गोला करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले दुर्गेश की फाइल फोटो । स्रोत  परिजन
विज्ञापन
गोला। थानाक्षेत्र के कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर हल्दी कार्यक्रम में सजावट के दौरान करंट लगने से वार्ड नंबर 18 लोहामंडी निवासी दुर्गेश सैनी उर्फ मंटू (35) की मौत हो गई। थानाप्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि दुर्गेश बृहस्पतिवार को थाने के पास एक घर में आयोजित हल्दी कार्यक्रम की सजावट कर रहा था। इसी दौरान छत पर लोहे का पाइप उठाते समय वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बड़हलगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में सबसे छोटे दुर्गेश की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। दुर्गेश की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें