कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्की गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। धस्की निवासी चंदन (36) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार दोपहर वह काम से घर लौटा, जहां किसी बात को लेकर पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद हो गया। इसके बाद चंदन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर परिजन स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर कौड़ीराम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।