फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच की महिला ने कर्नाटक में की खुदकुशी, देवरिया के युवक पर दर्ज हुआ केस- जानें क्यों

Mon, 17 Jun 2024 10:57 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रोशनी की कर्नाटक बंगुलरु के बोममनहाली जिले में उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव की पहचान कर उसके घरवालों को सूचना दी। बताया गया कि रोशनी ने खुदकुशी की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि देवरिया के युवक के उकसाने पर महिला ने खुदकुशी लगाई। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायके में रह रही पिपराइच इलाके की महिला ने कर्नाटक के बंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। महिला की मां की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने देवरिया के रहने वाले प्रमोद राजभर नामक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि प्रमोद राजभर बहला-फुसलाकर महिला को अपने साथ ले गया था। वहां प्रताड़ना के बाद उसने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


पिपराइच के जंगल धूषण मंझरिया गांव निवासी इमिरती देवी ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी रोशनी निषाद की शादी चौरीचौरा के रहने वाले बलिराम नामक युवक से हुई थी। वह अपने एक साल के बेटे के साथ मायके में रह रही थी।

30 अप्रैल को अपने बेटे शिवम के साथ घर से रहस्यमय हाल में लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो मां की सूचना पर पिपराइच पुलिस ने छह मई को गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


गुमशुदगी के करीब 20 दिन बाद पता चला कि रोशनी की कर्नाटक बंगुलरु के बोममनहाली जिले में उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव की पहचान कर उसके घरवालों को सूचना दी। बताया गया कि रोशनी ने खुदकुशी की है। वहां की पुलिस की सूचना पर पहुंची मां ने बेटी का क्रियाकर्म किया और उसके बेटे को लेकर घर आई।

बेटी की मौत के बाद मां ने आरोप लगाया कि देवरिया जिले गौरीबाजार थाना क्षेत्र के चरिआवा खास निवासी प्रमोद राजभर पुत्र जोखन राजभर के उकसाने पर बेटी ने यह कदम उठाया है। उसने कहा कि उनकी बेटी को प्रमोद अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रमोद की तलाश शुरू कर दी है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें