फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 सितंबर को लखनऊ में होगी शिक्षक-कर्मचारियों की महारैली

Mon, 13 Jul 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर अटेवा एवं एनएमओपीएस ने 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में आरटीओ कार्यालय के सामने आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि प्रदेश भर से लाखों शिक्षक और कर्मचारी इस महारैली में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने और संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि संगठन का पहला कार्यक्रम 10 जुलाई से 15 अगस्त तक जनजागरण अभियान और ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठियां होंगी। दूसरा कार्यक्रम 29 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर डीएम को मांगपत्र सौंपना है। इसके बाद 25 सितंबर को लखनऊ में वृहद महारैली आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, संतोष पाठक, अवनेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें