फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, युवक का कूल्हा तो महिला की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर

Thu, 08 Jan 2026 01:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सोमवार को बलुआ गांव में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी भोला मद्देशिया और ग्राम खाझा निवासी सोनी देवी सड़क की बाईं पटरी पर खड़े होकर सामान खरीद रहीं थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे चार वाहन सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के साप्ताहिक बाजार में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में युवक का कूल्हा और महिला की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

सोमवार को बलुआ गांव में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी भोला मद्देशिया और ग्राम खाझा निवासी सोनी देवी सड़क की बाईं पटरी पर खड़े होकर सामान खरीद रहीं थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे चार वाहन सवार ने टक्कर मार दी।

इसमें भोला मद्देशिया के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, सोनी देवी की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। इधर, पीड़ित पक्ष ने थाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें