गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में बुधवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें संघ के प्रचारक रहे समाजसेवी लक्ष्मी नारायण भाला ने भारतीय संविधान के 22 भागों को चित्रों के माध्यम से बेहद सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक कानून की किताब नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार, विभागाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, प्रो. तनवीर आलम, राकेश मिश्र, रंजना श्रीवास्तव, परवेज आलम व गौरव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।