फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन दर्शन का अंतिम सफर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस से कार की टक्कर- भरोहिया की मां संग 2 की मौत

Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बुधवार सुबह करीब पांच बजे उन्नाव के देवखरी गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की ओर जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन दर्शन के लिये खलीलाबाद से कार में सवार होकर निकले श्रद्धालु परिवार की यात्रा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के देवखरी गांव के पास एक सड़क हादसे में खत्म हो गई। बुधवार तड़के इस हृदय विदारक हादसे में गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के विकास खंड भरोहिया के करतहरी गांव की एक महिला अंजू और उसके दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही करतहरी गांव सहित पूरे भरोहिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी और दोनों बच्चों को खोने वाले राजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कार में करतहरी गांव निवासी अंजू (40), उनकी सात वर्षीय बेटी अमृता और पांच वर्षीय पुत्र रिद्यांश के अलावा संतकबीरनगर निवासी प्रिया (40) और उनके पिता धुनमुन (61) सवार थे।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे उन्नाव के देवखरी गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की ओर जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


दुर्घटना में अंजू, उनकी बेटी अमृता, पुत्र रिद्यांश, प्रिया और धुनमुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति वाले लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, अंजू और उनके पति राजेश मूल रूप से करतहरी गांव के रहने वाले थे। दोनों ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद करीब आठ वर्षों से वे संतकबीरनगर के खलीलाबाद में रह रहे थे। गांव में उनका आना-जाना कम हो गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही करतहरी गांव में मातम छा गया। एक साथ मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि वृंदावन दर्शन के लिए निकली यात्रा कुछ ही घंटों में दुखद घटना में बदल गई।

राजेश पत्नी और बच्चों की मौत से गहरे सदमे में हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बस चालक का नशे में होना पता चला है। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गयी। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें