फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म: दोस्त के साथ बाइक पर बहलाकर ले गया, बगीचे में किया 'गंदा काम'

Sat, 18 Oct 2025 05:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर घर के पास थी, तभी गांव का एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक लेकर पहुंचा। उसने छात्रा को बहाने से अपने साथ ले गया और क्षेत्र के एक आम के बगीचे में सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने मित्र के साथ बाइक से छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया और सुनसान बगीचे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर घर के पास थी, तभी गांव का एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक लेकर पहुंचा। उसने छात्रा को बहाने से अपने साथ ले गया और क्षेत्र के एक आम के बगीचे में सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी का मित्र दूर खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा।

छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी का साथी डर गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। शुरू में परिवारजन लोक-लज्जा के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पीड़िता के जोर देने पर पुलिस को तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें