फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोखरे में फिसलकर गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत

Wed, 17 Dec 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली। सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवा गांव में मंगलवार शाम पोखरे में फिसलकर गिरने से व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मिनवा निवासी श्रीप्रकाश के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब चार बजे पोखरे के किनारे फिसलन के कारण उनका पैर फिसल गया, जिससे वह असंतुलित होकर पानी में गिर पड़े। पास में बकरियां चरा रही महिलाओं ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सहजनवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी थानेदार पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें