फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजदूर की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार- देर रात की घटना

Sat, 15 Mar 2025 11:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

पुलिस ने कन्हई के बेटे रमाकांत की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया ईंट भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल इलाके में बृहस्पतिवार की देर रात 12 बजे एक मजदूर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक कन्हई निषाद रामगढ़ताल इलाके के महेवा स्थित एक मकान की देख-रेख करता था। शराब के नशे में एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कन्हई से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने ईंट से कन्हई पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


परिवार के लोग घायल कन्हई को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कन्हई के बेटे रमाकांत की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया ईंट भी बरामद कर लिया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें