फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो पत्नियां एक साथ पति के घर पहुंची..मिली 'तीसरी', जानिए फिर क्या हुआ

Sat, 03 May 2025 11:26 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसडीएम को शिकायत पत्र देकर एम्स थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में झंगहा थानाक्षेत्र के युवक से हुई थी। दोनों से एक लड़का और एक लड़की है। आरोप लगाया कि पति ने मुझसे छिपाकर दूसरा विवाह चिलुआताल की युवती से दो जुलाई 2021 को कर लिया।
विज्ञापन
पति-पत्नी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंगहा इलाके में एक युवक ने तीन शादी कर ली। दो को अलग कर वह तीसरी पत्नी के साथ रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी दो पत्नियां घर पहुंचीं तो पता चला कि वह दोनों को छोड़कर तीसरी पत्नी के साथ रह रहा है। इस पर दोनों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों पत्नियों को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित दोनों महिलाओं ने एसडीएम रोहित कुमार मौर्य से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।एसडीएम को शिकायत पत्र देकर एम्स थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में झंगहा थानाक्षेत्र के युवक से हुई थी।

दोनों से एक लड़का और एक लड़की है। आरोप लगाया कि पति ने मुझसे छिपाकर दूसरा विवाह चिलुआताल की युवती से दो जुलाई 2021 को कर लिया। आरोप लगाया कि पति ने दूसरी पत्नी से भी बिना तलाक लिए घरेलू हिंसा करके घर से भगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पता चला कि पति ने देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र की लड़की से तीसरी शादी कर ली है। इसकी सत्यता जाने के लिए बृहस्पतिवार को चिलुआताल की युवती के साथ झंगहा इलाके में पति के घर पहुंची। वहां देखा कि पति तीसरी पत्नी के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें