फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कंबाइन और कार में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सिकरीगंज क्षेत्र के कुईं बाजार में सोमवार देर रात हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज इलाके के कुईं बाजार में सोमवार देर रात कंबाइन और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पीएचसी उरुवा के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, माल्हनपार के कटवर गांव निवासी 28 वर्षीय मनोज मौर्य गांव के ही 26 वर्षीय रवि प्रजापति के साथ कार से वाराणसी गया था। सोमवार को कार सवार लौटते समय कुईं बाजार में उरुवा की तरफ से आ रही कंबाइन की चपेट में आ गए। मौके पर ही कार चालक मनोज मौर्य (28) की मौत हो गई, जबकि साथ में गया रवि प्रजापति (26) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरीगंज पुलिस दोनों को पीएचसी उरुवा ले गई, जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। रवि की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनोज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन बच्चे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मनोज अपने कुत्ते को ट्रेनिंग दिलाने वाराणसी गया था। लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया। कार व कंबाइन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें