गीडा थाना के मालखाने में रविवार की सुबह आठ बजे के करीब आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाती तब तक पुराने रिकॉर्ड और कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जल चुकी थीं।
जानकारी के अनुसार, गीडा थाने में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। मालखाने का दरवाजा बंद था।
पुलिसकर्मियों ने कमरे से धुंआ निकलते देखा तो अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बिजली विभाग को कॉल करके बिजली सप्लाई बंद कराई गई। फायर ब्रिगेड टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बूझने तक पुराना रिकाॅर्ड और कुछ जरूरी फाइलें जलकर राख हो चुकी थीं।
गीडा एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी, संपत्ति का तो नुकसान नहीं हुआ पर कुछ जरूरी फाइलें और रिकाॅर्ड जलकर नष्ट हो गए हैं।