फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल घाघरा: डीजे पर नाचने के लिए भिड़े बराती और घराती...चले लात-घूंसे, अब पुलिस हिरासत में

Sun, 24 Nov 2024 11:36 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम में विवाद हो गया। डीजे पर नाचने को लेकर बराती और घराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर आई पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात डीजे पर नाचने के लिए बवाल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बराती और घराती आपस में भिड़ गए। फिर क्या, दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। हंगामे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना के सरहरी चौकी क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक में शुक्रवार रात ढोढे टोला निवासी रुदल निषाद की बेटी की शादी थी। बरात पनियरा क्षेत्र के बुढ़ेली गांव से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था।

इसी दौरान डीजे पर डांस करने के लिए घराती और बराती पक्ष के युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार युवकों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें