फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीढ़ी से गिरने से फाइबर ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के मोहनापुर में बृहस्पतिवार की रात वाई-फाई कनेक्शन जोड़ रहे फाइबर ऑपरेटर की सीढ़ी से गिरने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहपुर के पादरी बाजार निवासी गुड्डू (40) निजी फाइबर कंपनी में वाई-फाई कनेक्शन जोड़ने का काम करता था। रात लगभग नौ बजे मोहनापुर में वाई-फाई नेटवर्क खराब होने की शिकायत मिलने पर वह स्टील की सीढ़ी लेकर कनेक्शन सुधारने गया। कुछ लोगों ने रात होने के कारण इसे सुबह करने को कहा लेकिन गुड्डू ने सीढ़ी लगाकर काम शुरू कर दिया। इसी दौरान पैर का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बावजूद परिजन ने पुलिस को सूचित नहीं किया और शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें