गोरखपुर। खुले नालों में गोवंश को गिरने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार की शाम 07.30 बजे के करीब मोहद्दीपुर चारफाटक पुल के नीचे पालतू गाय नाले में गिर गई। स्थानीय पार्षद की सूचना पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा के निर्देश पर काऊ कैचिंग टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। कैचिंग टीम के दीपक यादव, रमेश यादव, अजय कुमार, अर्जुन कुमार, मनु और रामू होमगार्ड ने काफी मशक्कत के बाद निराश्रित गोवंश को मौके से निकाला।