शहर में जमीन दिलाने के नाम पर फौजी से छह लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। पीपीगंज पुलिस फौजी की तहरीर पर एम्स क्षेत्र के कूड़ाघाट निवासी कृष्ण मुरारी उपाध्याय पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
डाढ़ाडीह निवासी आर्मी जवान रामकिशुन यादव शहर में आवासीय जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान कूड़ाघाट निवासी कृष्ण मुरारी उपाध्याय ने पादरी बाजार के पास अपने रिश्तेदार की जमीन बता कर छह लाख एडवांस बैंक खाते में ले लिए। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगा। एसएसपी के निर्देश पर पीपीगंज पुलिस ने केस दर्ज किया।