फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालक के लापता होने के मामले में अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। इलाके के बैलो गांव से 12 वर्षीय मुस्कान उर्फ मोशीम के शनिवार को लापता होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बैलो गांव निवासी मजीद का बेटा मुस्कान उर्फ मोशीम शनिवार शाम से ही गायब है। लड़के की मां जमशुन ने बताया कि बेटा सामान खरीदने बाजार गया था। देर रात तक नहीं लौटा। पड़ोसी व रिश्तेदारों के यहां छानबीन की, लेकिन बेटे का कहीं पता नहीं चला। मां अनहोनी के आशंका में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें