फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंसर से बचाव के लिए संतुलित दिनचर्या जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्राणि विज्ञान विभाग में स्टार कॉलेज योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए संतुलित दिनचर्या, स्वस्थ जीवनशैली और आवश्यक सावधानियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉलेज स्तर पर छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन सुलभ एवं रियायती दरों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. अनिल सिंह ने संतुलित आहार व नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। विभागाध्यक्ष प्रो. नमिता कुमार ने स्वागत व डॉ. जितेंद्र ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. अराधना सिंह, डॉ. कविता सिंह, प्रो. निखिल कुमार, डॉ. संगीता त्रिपाठी व डॉ. फणीन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें