गोरखपुर में राप्ती नदी किनारे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। बिहार से आई 23 वर्षीय बीकॉम की छात्रा सुसाइड करने के इरादे से नदी में उतर गई। वह राजघाट इलाके में नदी के बीच जाकर गर्दन तक पानी में खड़ी हो गई। अचानक लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
लोगों ने छात्रा को आवाज देकर बाहर आने को कहा, लेकिन वह कुछ देर तक वहीं खड़ी रही। करीब आधे घंटे तक मौके पर ड्रामा चलता रहा। बाद में लोगों की समझाने पर छात्रा खुद बाहर आई। सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले आई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि छात्रा बिहार के बक्सर जिले में एक फार्मासिस्ट की बेटी है। हाल ही में उसने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी और किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। पुलिस ने छात्रा के परिवारजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।