लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। 197.72 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर मंडल की 762 किमी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
राज्य मार्ग, जिला मार्ग व ग्रामीण मार्ग की इन सड़कों का नवीनीकरण तीन साल, पांच साल और आठ साल बाद कराया जाता है। इसी के तहत गोरखपुर में 5734.66 लाख की लागत से 212.347 किलोमीटर लंबाई में 66 सड़कों का नवीनीकरण होगा। महराजगंज में 4297.67 लाख की लागत से 89.54 किलोमीटर लंबाई में 64 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
देवरिया जिले में 2989.82 लाख की लागत से 139.49 किलोमीटर लंबाई में 80 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं, कुशीनगर जिले में 6740.68 लाख की लागत से 321.44 किलोमीटर लंबाई में 127 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इस तरह से मंडल की 377 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसकी लंबाई 762.817 किलोमीटर होगी।
वर्जन
मंडल की जिन सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना है, उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी। इससे सभी औपचारिकताएं पूरी कर नवीनीकरण का कार्य समय से पूरा करा लिया जाएगा।
आरबी सिंह, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग