गोरखपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसएसपी ने शहर के 71 दरोगाओं का तबादला कर दिया। चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय रविंद्र नाथ चौबे को चौकी प्रभारी बांसगांव, गोलघर चौकी प्रभारी शेष कुमार शर्मा को पेशी कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर और नितिन श्रीवास्तव को कैंट से बांसगांव भेजा गया।
इसी तरह आशीष कुमार यादव को कैंट से एयरपोर्ट, राजेश कुमार सिंह को कैंट से बेलघाट, विशाल कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी झरना टोला से बांसगांव, अविनाश कुमार एसएसआई गुलरिया से थाना पीपीगंज, सुरेंद्र कुमार राम बेलीपार से गुलरिया, अभिनव मिश्रा खोराबार से बांसगांव, अखिलेश कुमार खोराबार से बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज चौकी, गजेंद्र बहादुर सिंह खोराबार से सिकरीगंज और पंकज कुमार को खोराबार से उनवल बाजार भेजा गया है। इसके अलावा कई और दरोगा इधर से उधर किए गए हैं। ब्यूरो