फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 61 हजार रुपये ठगे

Mon, 08 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा(गोरखपुर)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 61 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस ने नई दिल्ली स्थित एक इमिग्रेशन एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरसेवकपुर नंबर-2 निवासी सुजीत प्रजापति ने आरोप लगाया कि जीओ ग्लोबल इमिग्रेशन सर्विस ने विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर तकनीकी मूल्यांकन और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर कुल 61,360 रुपये ऑनलाइन जमा कराए। रकम लेने के बावजूद पांच माह तक कोई इंटरव्यू नहीं कराया गया। रुपये वापस मांगने पर केवल 18 हजार रुपये लौटाए गए। इसके बाद एजेंसी के कर्मचारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें