संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को मंडल में चार केंद्राें पर हुई। इसमें कुल 621 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 605 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 16 अनुपस्थित रहे।
उपश्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मंडल के गोरखपुर जिले में एमजी इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 198 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 10 ने परीक्षा छोड़ दी। बताया कि महाराजगंज में 142 छात्र पंजीकृत थे, इसमें दो अनुपस्थित रहे। कुशीनगर में 116 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें दो अनुपस्थित रहे। वहीं देवरिया में 150 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें दो अनुपस्थित रहे।