फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ विवि में प्रथम चरण में 570 अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

Sat, 08 Jun 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
10 जून को जारी होगी काउंसिलिंग की दूसरी सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। इसमें 570 अभ्यर्थियों ने सीट सुरक्षित कर ली है।
प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2024-25 में प्रथम चरण की काउंसिलिंग पांच जून से सात जून तक प्रवेश समिति की देखरेख में हुई। इसमें 1100 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी की गई थी जिसमें 570 ने प्रवेश प्रकिया को पूर्ण कर लिया। दूसरी प्रवेश सूची 10 जून तक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में 8500 विद्यार्थी शामिल हुए थे। चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेई एवं कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने प्रवेश समिति के साथ प्रवेश स्थल का निरीक्षण कर प्रवेश समिति को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें