फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिना लाइसेंस चल रहे 54 ऑटो सीज, 950 का चालान

Sat, 17 Feb 2024 06:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में ऑटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में बिना लाइसेंस के चल रहे ऑटो पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 54 वाहन चालक ऐसे मिले, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। सभी ऑटो सीज कर पुलिस लाइंस में खड़ा करा दिया। इसके अलावा नो पार्किंग में मिले 950 वाहनों का चालान किया गया। सभी से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा और ऑटो चलाए जाने का मामला सामने आने के बाद से यातायात पुलिस अभियान चला रही है। पहले चरण में ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई। अब शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद की अगुवाई में शहर में अभियान चलाया गया।

पुलिस की चेकिंग में 54 चालक ऐसे मिले, जिनके पास लाइसेंस या कागजात नहीं थे। उन सभी के ऑटो को सीज कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नो पार्किंग और दूसरे तरीकों से नियम तोड़ने वाले 950 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें