फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में बनाए गए कृत्रिम ताल में 500 मूर्तियां विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
0- एकला बांध, महेसरा और डोमिनगढ़ में बनाए गए कृत्रिम ताल में किया गया विसर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। कृत्रिम ताल में 500 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने धूमधाम से विसर्जन शोभायात्रा निकाली। विसर्जन स्थलों वाले रास्तों पर जाम की स्थिति भी देखी गई।
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। एकला बांध, डोमिनगढ़ और महेसरा में बने पांच कृत्रिम तालाबों में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा विसर्जन किया। सोमवार और मंगलवार को विसर्जित मूर्तियों के ढांचे जेसीबी और हाइड्रा की मदद से निकाले गए। कृत्रिम तालाब में पंप से पानी भी भरा जा रहा था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नदी के जलस्तर के नीचे होने के बाद भी नगर निगम ने कृत्रिम ताल में पानी कम नहीं होने दिया। बुधवार दिन में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, दुर्गेश मिश्र, निरंकार सिंह और मुख्य अभियंता संजय चौहान ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर जरूरी हिदायतें भी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें