फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के 50 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

Sat, 20 Jan 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमबीए के 29 छात्रों को टैलेंट सर्व कंपनी में मिला 8.5 लाख का पैकेज
विज्ञापन

- 516 विद्यार्थियों को अब तक मिला 33 कंपनियों में प्लेसमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 50 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में 7.2 से 8.5 लाख रुपये तक के पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट मिला है। इसके साथ ही वर्तमान सत्र में प्लेसमेंट पाने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है।

एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनी टैलेंट सर्व में एमबीए के कुल 29 विद्यार्थियों को 8.5 लाख रुपये के शुरुआती वार्षिक पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। इसी तरह ई लिटमस कंपनी में बीटेक आईटी के 8 विद्यार्थियों को आठ लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। पीएसआईटी कॉलेज कानपुर में भी आठ विद्यार्थियों को 7.2 से 7.8 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। टीम जीरो में भी पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान सत्र में अब तक कुल 516 विद्यार्थियों को कुल 33 कंपनियों व संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट मिल चुका है। प्लेसमेंट के लिए अभी कई कंपनियां आ रही हैं। कई के रिजल्ट आने अभी शेष हैं।

...
कोट...
प्लेसमेंट पाने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं। अभी आधा सत्र समाप्त हुआ है। कोशिश है कि हर छात्र को अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट मिले।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें